fbpx
Language

||ईश्वर की भक्ति में पाएं, जीवन की सार्थकता||

ईश्वर से हमारा एक अटूट रिश्ता होता है| हम अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए कई कार्य करते है जिसमें से ईश्वर का ध्यान करना एक अतिआवश्यक कार्य है, ईश्वर की भक्ति से हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते है | ईश्वर की भक्ति आपके अंदर छुपी हुई शक्तियों को जगाने, अपनी पूरी क्षमता को महसूस करने और सफलता के पथ पर आगे बढ़ने का मार्ग है। परमात्मा की कृपा को प्राप्त करने का पहला आधार पूजा अर्चना और सत्संग है. इसलिए हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय प्रभु भक्ति और पूजा अर्चना में लगाना चाहिए| भक्ति एक अमूल्य मार्ग है जिसमें उपासक और ईश्वर , एक दूसरे के नज़दीक आ जाते हैं। ईश्वर की भक्ति से जीवन में आत्मीय सुख की प्राप्ति होती है और हम सकारात्मक सोच की ओर अग्रसर होते हैं|

सुखदेव भक्ति
एक पथ आध्यात्मिकता की ओर

सुखदेव भक्ति पृष्ठ का मुख्य उद्देश्य है, सुखदेव भक्ति संस्थान किये जा रहे समस्त धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत कर, जन साधारण में ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास को जागृत करना है|

सुखदेव भक्ति संस्थान द्वारा समय-समय पर कई धार्मिक कार्य जैसे- सामूहिक यज्ञ, मंदिर निर्माण, कन्या भोज, मंदिर जीर्णोद्धार आदि कार्यों आयोजन किया जाता है |

सुखदेव भक्ति - उद्देश्य

सुखदेव भक्ति संस्थान एक बहु प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में जाना जाता है जो की संस्थान का संचालन एक परिवार की तरह करते है, साथ ही साथ भक्ति और धार्मिक कार्यों का भी आयोजन समय समय पर करते है |

सुखदेव भक्ति मंच सुखदेव भक्ति संस्थान के द्वारा संचालित किया जाने वाला एक पटल है जिसका उद्देश्य आम जन को धर्म से जुड़ने, धार्मिक एवं सामजिक कार्यों व् जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी लेने हेतु प्रेरित करना है । सुखदेव भक्ति से जन मानस को अवगत कराने का उद्देश्य धर्म पथ की ओर अग्रसर कर जन कल्याण के लिए प्रोत्साहित करना है।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

परमात्मा की कृपा को प्राप्त करने का पहला आधार पूजा अर्चना और सत्संग है. इसलिए हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय प्रभु भक्ति और पूजा अर्चना में लगाना चाहिए.

 

सुखदेव भक्ति के द्वारा धार्मिक आयोजन

सुखदेव भक्ति संस्थान द्वारा बीते कई वर्षों से इन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है|

सुखदेव भक्ति संस्थान द्वारा
मंदिर स्थापना एवं जीर्णोद्धार

आगामी कार्यक्रम

दुर्गासप्तशती महोत्सव महायज्ञ

दुर्गासप्तशती महोत्सव महायज्ञ

दिनांक २२:०५-२५० को एक दिवसीय भव्य दुर्गासप्तशती महोत्सव महायज्ञ का आयोजन सुखदेव भक्ति के प्रांगण बिजलपुर धाम में किया जा रहा है !!

पंचकुइया आश्रम

पंचकुइया आश्रम मूर्ति स्थापना

श्री राम मन्दिर पंचकुइया आश्रम में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की दिव्य प्रतिमा कि स्थापना सुखदेव भक्ति संस्थान के द्वारा किया जायेगा !!

गोमदगिरी

गोमदगिरी प्रतिमा स्थापना

हर्ष सिटी गोमदगीरी समीप गांधिनगर इंदौर मे शिव परिवार की दिव्य प्रतिमाए सुखदेव भक्ति संस्थान की ओर से स्थापित की जाएगी !!

सुखदेव भक्ति

हमारा उद्देश्य ईश्वर , प्रेम, विश्वास और सेवा को साझा करना है।

0 +

धार्मिक आयोजन

0 +

ब्राह्मण जन

0 +

मंदिर स्थापना

0 +

गुरुजन

गुरुजनों के विचार